स्कूटी और बाइक की टक्कर में युवक की गई जान

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी की टक्कर में बाइक सवार युवक की जान चली गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवारजनों में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुकेश बोरा की पहल रंग लाई: पशु आहार दर वृद्धि का आदेश स्थगित, दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार

जानकारी के अनुसार हरिपुर केशवदत्त अर्जुनपुर हल्द्वानी निवासी 26 वर्षीय रोहित कोहली पुत्र रवि प्रकाश मंगलवार को बाइक पर सवार होकर मंडी से रोडवेज की तरफ आ रहा था। तभी बरेली रोड में मंगल पड़ाव के पास मंडी की तरफ जा रही स्कूटी से बाइक टकरा गई। इस हादसे में रोहित काफी दूर जा छिटका और बुरी तरह घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी: भगवान बदरीविशाल की पूजा-अर्चना कर मास्टर प्लान कार्यों का लिया जायजा; 'देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल' और कथा महोत्सव में हुए शामिल

उसे उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  इस घटना से मृतक के परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Ad_RCHMCT