रामनगर – प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार महात्मा गांधी जयंती एवं भारत देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष में प्रदेश कांग्रेस के जारी कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस गांव-गांव कार्यक्रम के तहत पुष्कर दुर्गापाल पूर्व दर्जा राज्यमंत्री वर्तमान विशेष आमंत्रित सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (उत्तराखंड) ग्राम सावल्दे में सर्वप्रथम ध्वज वंदन कर गोष्टी रखी गई। जिसका संचालन नारायण दत्त पांडे ने किया।
पुष्कर दुर्गापाल ने ग्राम सावल्दे की सम्मानित जनता से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को जाना एवं जल्द ही उनकी समस्याओं का निवारण करने का आश्वासन दिया एवं तत्पश्चात स्वर्गवासी नारायण दत्त बेलवाल के पुत्र आनंद बेलवाल को सॉल उड़ा कर सम्मानित किया कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान जगदीश चंद्र बनकोटी,पूर्व प्रधान नंदा बल्लभ बेलवाल ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीमा बेलवाल , युवा नेता दीपक बेलवाल, पूर्व बी.डी.सी मेंबर मंगली देवी , जिला उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस शोभा जोशी, जिला उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस मीना मेहरा , इंटेक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हेमंत बेलवाल, कार्यकारी जिलाध्यक्ष अनुज दुर्गापाल , वरिष्ठ कांग्रेसी हेम चंद्र पपने , युवा नेता रवि चानिया , पुष्कर सिंह नेगी , पूर्व छात्रसंघ कोषाध्यक्ष वर्तमान कुमाऊं महासचिव एनएसयूआई जीवन सिंह अधिकारी आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


