टिहरी झील में सजेगा रोमांच का मेला: सीएम धामी ने किया लेक फेस्टिवल का शुभारंभ

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी जिले के कोटी कॉलोनी में चार दिवसीय टिहरी झील महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया। 6 से 9 मार्च तक टिहरी झील में आयोजित होने वाला यह लेक फेस्टिवल पर्यटन को नई पहचान देने के साथ ही क्षेत्र के विकास में भी अहम भूमिका निभाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद और जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं।

यह भी पढ़ें 👉  समावेशी शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड का बड़ा कदम: सीएम धामी ने किया 'शाइन अवी लर्निंग मिशन-2030' का शुभारंभ; विशेष बच्चों के लिए पुस्तकें व विजुअल करिकुलम लॉन्च

चार दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए कई रोमांचक और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य टिहरी जिले को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा करना है।

महोत्सव के दौरान ट्रैकिंग, माउंटेन बाइकिंग, रॉक क्लाइंबिंग और राफ्टिंग जैसी साहसिक गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। इसके अलावा मास्टर शेफ प्रतियोगिता, लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए फैशन शो, फोटोग्राफी प्रतियोगिता सहित कई रचनात्मक गतिविधियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  नशे के खिलाफ काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.29 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

इस आयोजन में मास्टर शेफ, फोटोग्राफी, पेंटिंग, सोशल मीडिया रील, ग्रुप फैशन शो, मिस्टर एंड मिस टिहरी, राफ्टिंग और रैप सिंगिंग जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को एक लाख रुपये तक का पुरस्कार, द्वितीय स्थान के विजेता को 50 हजार रुपये और तृतीय स्थान पाने वाले को 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा 10 प्रतिभागियों को पांच-पांच हजार रुपये के सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

Ad_RCHMCT