ओखलकांडा के खनश्यूं-गलनी में लगा वृहद किसान ऋण मेला: कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किसानों को वितरित किए ब्याजरहित कृषि ऋण के चेक

ख़बर शेयर करें -

भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा विकासखंड अंतर्गत खनश्यूं-गलनी में शनिवार को नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड द्वारा आयोजित ‘वृहद किसान ऋण मेला–2026’ में कैबिनेट मंत्री श्री राम सिंह कैड़ा ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए क्षेत्रीय किसानों को ब्याजरहित कृषि ऋण के चेक वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने किसानों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं व आवश्यकताएं जानीं तथा कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और खेती-किसानी को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय सरस मेले के दूसरे दिन मुख्य अतिथि विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने गाया गीत, लोक गायक नीरज उप्रेती की स्टार नाइट ने बांधा समां।

मंत्री श्री कैड़ा ने कहा कि प्रदेश के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ गांव के अंतिम छोर पर बैठे किसान तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस कार्यक्रम में नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष श्री रविंद्र सिंह रैकूनी, ओखलकांडा डायरेक्टर श्रीमती दीपा नयाल, मंडल अध्यक्ष भीड़ापानी श्री नरेश नयाल, विभिन्न ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, सहकारी समितियों के सचिव तथा बड़ी संख्या में स्थानीय किसान व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT