मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ मिशन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशों के क्रम में अवैध नशे एवं शराब कारोबारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत चोरगलिया पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी हरबंश सिंह और क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष चोरगलिया तारा सिंह राणा के नेतृत्व में सघन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने ग्राम तिलियापुर, शक्तिफार्म (जनपद ऊधम सिंह नगर) निवासी 44 वर्षीय रंजीत सिंह पुत्र दीवान सिंह को मोटरसाइकिल से अवैध कच्ची शराब का परिवहन करते हुए दबोच लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 63 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद हुई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल (संख्या UK06X-8571) को भी सीज कर दिया। कांस्टेबल उत्तम सिंह, भारत भूषण, शैलेंद्र सिंह और टेनिस सिंह की पुलिस टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना चोरगलिया में एफआईआर संख्या 51/2026 के तहत धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।




