अवैध गतिविधियों पर पुलिस का कड़ा प्रहार: काशीपुर में गड्ढा कॉलोनी स्थित जुए के अड्डे का भंडाफोड़, 12 लोग दबोचे

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम की जुआ अड्डे पर बड़ी कार्रवाई, 12 जुआरी गिरफ्तार

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय उधम सिंह नगर के निर्देशन में जनपद में अवैध गतिविधियों एवं जुआ खेलने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी काशीपुर के नेतृत्व में कोतवाली काशीपुर पुलिस एवं एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम द्वारा चर्चिल जिंदल के गड्ढा कॉलोनी, काशीपुर स्थित मकान में संचालित जुए के अड्डे पर छापेमारी की गई। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान मौके से जुआ खेलते हुए कुल 12 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
मौके से अभियुक्तों के कब्जे से कुल ₹3,01,620/- (तीन लाख एक हजार छह सौ बीस रुपये) नगद एवं ताश के 02 गड्डे बरामद किए गये। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में निर्माणाधीन भवन में गार्ड से मारपीट कर लूट करने वाले 4 शातिर गिरफ्तार: कॉपर वायर बरामद

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1.चर्चिल जिंदल पुत्र मनोज जिंदल, निवासी प्रकाश रेजिडेंसी, थाना काशीपुर।

2.अंशुल ग्रोवर पुत्र राजीव गोयल, निवासी डॉक्टर लाइन, काशीपुर।

3.अंकित अग्रवाल पुत्र प्रमोद कुमार अग्रवाल, निवासी वैशाली कॉलोनी, थाना आईटीआई।

यह भी पढ़ें 👉  चीना पीक के दुर्गम जंगलों में लापता युवक की खोज: नैनीताल पुलिस, SDRF और डॉग स्क्वॉड का बड़ा सर्च अभियान

4.विजय गर्ग पुत्र रवि गर्ग, निवासी नगर निगम के पास, मेन मार्केट, काशीपुर।

5.गुलफाम पुत्र रहमतुल्लाह, निवासी महासुपुरा, जटपुरा, थाना डिलारी, मुरादाबाद।

6.सुभाष अली पुत्र मोहम्मद उमर, निवासी गड्ढा कॉलोनी, थाना काशीपुर।

7.जय गर्ग पुत्र रवि गर्ग, निवासी नगर निगम के पास, मेन मार्केट, काशीपुर।

8.नितिन कुमार पुत्र हरिओम कुमार, निवासी घास मंडी, थाना काशीपुर।

9.वासु गौड़ पुत्र राजेंद्र कुमार, निवासी मानपुर रोड, विष्णुपुरम, काशीपुर।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर नगर निगम: पर्यावरण मित्रों को दिवाली पर वेतन-बोनस न देने पर भड़के पार्षद, MSWM कंपनी का ठेका निरस्त करने की मांग

10.गौरव सोनी पुत्र सतीश सोनी, निवासी मोहल्ला सिंघान, काशीपुर।

11.नमन अग्रवाल पुत्र अनिल अग्रवाल, निवासी स्टेडियम के पीछे, काशीपुर।

12.आशुतोष तिवारी पुत्र गिरीश तिवारी, निवासी चामुंडा विहार, थाना काशीपुर।

बरामदगी
नगद धनराशि ₹3,01,620/-
ताश के पत्ते – 02 गड्डी।

काशीपुर पुलिस का संदेश
जनपद में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

Ad_RCHMCT