मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार, 2 नवंबर 2026 को जनपद नैनीताल के एक दिवसीय दौरे पर हल्द्वानी पहुंच रहे हैं। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा जारी आधिकारिक प्रोटोकॉल के अनुसार, मुख्यमंत्री देहरादून के जीटीसी हेलीपैड से पूर्वाहन 11:55 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर 12:55 बजे हल्द्वानी स्थित एफटीआई हेलीपैड पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

हल्द्वानी आगमन के उपरांत मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से दोपहर 1:15 बजे रामपुर रोड स्थित विंटेज ग्रीन पहुंचेंगे, जहां वे मीडिया संस्थान ‘NKB TIMES’ के भव्य लॉन्चिंग समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के बाद अपराहन 3:10 बजे वे विंटेज ग्रीन से प्रस्थान कर एफटीआई हेलीपैड पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा खटीमा (ऊधम सिंह नगर) के लोहिया हेड हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के इस एक दिवसीय दौरे को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली हैं।

Ad_RCHMCT