20 नशीले इंजेक्शनों के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज
जनपद नैनीताल में मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
उक्त निर्देशों के क्रम में श्री हरबंस सिंह, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा श्री विजय सिंह मेहता, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को चेकिंग के दौरान भोलानाथ गार्डन मोहल्ले के पास से एक अभियुक्त मौ0 असलम उर्फ शानू (उम्र 32 वर्ष), पुत्र मौ0 अशरफ, निवासी इंद्रानगर बड़ी रोड, दुर्गा मंदिर के पास, बनभूलपुरा के कब्जे से 20 नशीले इंजेक्शन बरामद कर गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के कब्जे से निम्नलिखित इंजेक्शन बरामद किए गए—
- 10 इंजेक्शन B-GESIC (Buprenorphine Hydrochloride Injection) 2 ML
- 10 इंजेक्शन AVIL (Pheniramine Maleate Injection IP) 10 ML कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 370/2026, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह उक्त इंजेक्शन दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को बनभूलपुरा क्षेत्र से किसी मेडिकल स्टोर से लेकर आया था तथा उन्हें ऊंचे दामों पर बेचता था।
पुलिस द्वारा उक्त सम्बन्ध में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम
- उ0नि0 संजीत राठौर प्रभारी चौकी हीरानगर
- हे0का0 मनोज कुमार
- कानि0 ललित नाथ
मीडिया सेल
जनपद नैनीताल




