सड़कों के निर्माण में महापौर दीपक बाली ने जड़ा शतक: 3.09 करोड़ की लागत से बनने वाली 21 सड़कों का किया शिलान्यास

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन और सहयोग से काशीपुर नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए महापौर दीपक बाली ने सड़कों के निर्माण में शतक पूरा कर लिया है। काशीपुर को पूरी तरह गड्ढा मुक्त बनाने के अपने चुनावी संकल्प के तहत उन्होंने एक साथ 10 विभिन्न वार्डों (वार्ड संख्या 4, 5, 9, 10, 11, 33, 34, 36, 37 और 40) में कुल 3 करोड़ 9 लाख 27 हजार रुपये की लागत से बनने वाली 21 नई सड़कों का विधिवत शिलान्यास किया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय सरस मेले के दूसरे दिन मुख्य अतिथि विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने गाया गीत, लोक गायक नीरज उप्रेती की स्टार नाइट ने बांधा समां।

इस अवसर पर महापौर दीपक बाली ने कहा कि जनता से किया गया हर वादा अक्षरशः पूरा किया जा रहा है और क्षेत्र की कोई भी सड़क बिना बने नहीं रहेगी। वार्डों में पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया; शिलान्यास कार्यक्रमों में संबंधित वार्डों के पार्षद, भाजपा मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT