जनपद नैनीताल में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस का व्यापक अभियान: ‘डबल हेलमेट’ के प्रति किया जा रहा जागरूक, स्कूली वाहनों की भी सघन चेकिंग

ख़बर शेयर करें -

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपदभर में सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत यातायात निरीक्षक हल्द्वानी, नैनीताल, भवाली, रामनगर, सीपीयू एवं समस्त थाना प्रभारियों द्वारा पंपलेट वितरित कर वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। इस मुहिम में विशेष रूप से ‘डबल हेलमेट जागरूकता अभियान’ चलाकर दोपहिया वाहन चालकों को अवगत कराया जा रहा है कि चालक के साथ पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी ISI मार्क हेलमेट पहनना अनिवार्य है, साथ ही पुलिस ने लोगों से सीट बेल्ट का प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, ओवरलोडिंग व नशे की हालत में ड्राइविंग से बचने, मोबाइल का उपयोग न करने और नाबालिगों को वाहन न देने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीनगर गढ़वाल के वृहद रोजगार मेले में खिले सैकड़ों युवाओं के चेहरे: 1,429 प्रतिभागियों में से 55 प्रतिष्ठित कंपनियों ने किया चयन

इसके अतिरिक्त, स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नैनीताल पुलिस द्वारा जनपद में संचालित स्कूल बसों एवं वैन की भी नियमित रूप से सघन चेकिंग की जा रही है। इस जांच के दौरान वाहनों की निर्धारित सीटिंग कैपेसिटी, सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन उपकरण (फायर सेफ्टी) और अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों को परखा जा रहा है, तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों एवं संचालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के अंतर्गत नियमानुसार चालानी कार्रवाई की जा रही है।

Ad_RCHMCT