रामनगर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) एम.सी. पांडे को ‘ग्लोबल लीडर्स फाउंडेशन’ की मानद फेलोशिप

ख़बर शेयर करें -

पी.एन.जी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामनगर के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) मोहन चंद्र पांडे को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और संस्था के उद्देश्यों के प्रति निरंतर सहयोग के लिए प्रतिष्ठित संस्था ग्लोबल लीडर्स फाउंडेशन द्वारा मानद फेलोशिप से सम्मानित किया गया है। फाउंडेशन के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. एम.एच. मेहता एवं महासचिव श्री रमेश त्रिपाठी के हस्ताक्षरों से जारी प्रमाणपत्र के तहत प्रो. (डॉ.) पांडे को फाउंडेशन का फेलो चयनित करते हुए अपने नाम के साथ ‘H-FGLF’ प्रत्यय लगाने की पात्रता भी प्रदान की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  भटेलिया में साइकिल यात्रा का भव्य शुभारंभ: कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दिया पर्यटन और स्वास्थ्य का संदेश

प्राचार्य की इस उपलब्धि से पूरे महाविद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है, जहां प्राध्यापक डॉ. नरेश कुमार, डॉ. लवकुश और डॉ. अलका सहित समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। महाविद्यालय परिवार ने इसे पूरे संस्थान के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय बताते हुए विश्वास जताया कि प्रो. (डॉ.) पांडे के दूरदर्शी व कुशल नेतृत्व में महाविद्यालय भविष्य में भी शैक्षणिक गुणवत्ता, नवाचार, शोध और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में निरंतर नई ऊंचाइयों को छुएगा।

Ad_RCHMCT