स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर नैनीताल पुलिस सख्त: एक सप्ताह में 2,674 वाहनों की चेकिंग, 373 के चालान और 4 वाहन सीज

ख़बर शेयर करें -

कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक (अपराध एवं यातायात) डॉ. जगदीश चंद्र के पर्यवेक्षण में 16 से 22 नवंबर 2026 तक जनपदभर में एक सप्ताह का विशेष वाहन निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने स्कूली बच्चों का परिवहन करने वाले वाहनों एवं यात्री वाहनों के वैध दस्तावेज, फिटनेस तथा सुरक्षा मानकों की सघन जांच करते हुए कुल 2,674 वाहनों का निरीक्षण किया, जिसमें अनियमितता पाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत 373 वाहनों के चालान किए गए और नशे की हालत में वाहन चलाने पर 4 वाहनों को सीज कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के दौरे पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा: सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

चेकिंग के दौरान विशेष रूप से स्कूली वाहनों में पाई गई कमियों को मौके पर ही दूर कराया गया और अभियान के माध्यम से कुल 3,135 वाहन चालकों व आम नागरिकों को सीट बेल्ट के उपयोग, निर्धारित गति सीमा और सुरक्षित यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही नैनीताल पुलिस ने जनपद के सभी स्कूल प्रबंधन और वाहन चालकों से अपील की है कि वे स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वाहनों के सभी आवश्यक दस्तावेज, फिटनेस और सुरक्षा मानक पूर्ण रखें, नशे की हालत में कदापि वाहन न चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में सहयोग करें।

Ad_RCHMCT