काठगोदाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 मुकदमों में वांछित शातिर अपराधी मनीष 6 माह के लिए जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

SSP नैनीताल के निर्देश पर काठगोदाम पुलिस का बड़ा एक्शन

गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत किया जिला बदर, 06 माह तक जनपद से बाहर

जिलाधिकारी नैनीताल, एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के आदेशों के अनुपालन में कोतवाली काठगोदाम क्षेत्र के आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति मनीष पुत्र गंगाराम निवासी रामलाल कॉलोनी , थाना काठगोदाम, जनपद नैनीताल को उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 के तहत 06 माह के लिए जिला बदर करने के आदेश जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 24 नवंबर से 3 दिसंबर तक सजेगा राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेला: 250 स्टालों पर दिखेगी देशभर के उत्पादों की झलक

इसी क्रम में श्री जसवीर सिंह चौहान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काठगोदाम के नेतृत्व में उप निरीक्षक खष्टी बिष्ट कुमार, चौकी प्रभारी खेडा काठगोदाम द्वारा गुंडा अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए अभियुक्त मनीष को नियमानुसार जनपद की सीमा से जिला बदर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में डॉ. सलीम अली की जयंती पर 'बर्ड फेस्टिवल 2026' का उत्साहपूर्ण आगाज: विद्यार्थियों ने सीखे पक्षी अवलोकन के गुर

अभियुक्त के विरुद्ध थाना काठगोदाम में 09 अभियोग आबकारी अधिनियम, के पंजीकृत हैं।

मीडिया सेल
जनपद नैनीताल

Ad_RCHMCT