कॉर्बेट व अमानगढ़ टाइगर रिजर्व की सीमाओं पर वन विभाग का संयुक्त फ्लैग मार्च: शीत ऋतु में वन्यजीव सुरक्षा व मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को सघन गश्त

ख़बर शेयर करें -

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व एवं अमानगढ़ टाइगर रिजर्व के सीमावर्ती वन क्षेत्रों में वन व वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा शीत ऋतु के दौरान संभावित मानव-वन्यजीव संघर्ष पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से शनिवार को एक संयुक्त फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर डॉ. साकेत बडोला (I.F.S.) एवं उप निदेशक सुश्री पंदिर शिरीन संजय (I.F.S.) के निर्देशन तथा उप प्रभागीय वनाधिकारी कालागढ़ श्री बिंदरपाल के नेतृत्व में ढेला रेंज स्थित वन विश्राम भवन से प्रारंभ हुए इस अभियान के तहत ढेला, झिरना एवं कालागढ़ रेंज की दक्षिणी सीमा से लगे वन क्षेत्रों, अमानगढ़ टाइगर रिजर्व तथा तराई पश्चिमी वन प्रभाग के सीमावर्ती इलाकों में सघन गश्त और चेकिंग की गई। इस दौरान गश्ती दल ने गुर्जर डेरों, पत्थरकुआं, झल्लूमोड़, पतरामपुर, केहरीपुर, हाजीरो बगीची, बांघीगढ़ मलौनी, मीरापुर और भिक्कावाला सहित विभिन्न आबादी क्षेत्रों व उनसे सटे जंगलों में विशेष निगरानी रखी।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर नैनीताल पुलिस सख्त: एक सप्ताह में 2,674 वाहनों की चेकिंग, 373 के चालान और 4 वाहन सीज

फ्लैग मार्च के दौरान वन विभाग की टीम ने संवेदनशील क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों के संबंध में पूछताछ करने के साथ ही स्थानीय ग्रामीणों से जनसंपर्क स्थापित किया और उनसे अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, अवैध गतिविधि, शिकार अथवा वन संपदा को क्षति पहुंचाने की सूचना तत्काल वन विभाग को दें। वन विभाग, एसओजी और संबंधित रेंजों के अधिकारियों व कर्मचारियों की सहभागिता के साथ कालागढ़ रेंज स्थित वन विश्राम भवन में संपन्न हुए इस संयुक्त अभियान का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना, वन अपराधों पर रोक लगाना तथा विभिन्न वन प्रभागों और टाइगर रिजर्व के मध्य आपसी समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाना है।

Ad_RCHMCT