पी.एन.जी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामनगर के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा संचालित ‘गुरु दिवस व्याख्यानमाला’ (Series-5) के अंतर्गत 19वें ऑनलाइन व्याख्यान का आयोजन “Beyond the Classroom: Exploring Career Opportunities in Botany and Life Sciences” विषय पर किया गया, जिसमें भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण (BSI), सेंट्रल नेशनल हर्बेरियम, हावड़ा के वनस्पतिशास्त्री डॉ. संजय कुमार मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ आयोजन सचिव डॉ. महेंद्र पाल सिंह परमार के स्वागत संबोधन से हुआ, जिसके बाद प्राचार्य प्रो. एम.सी. पांडे ने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने और व्यावहारिक कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया, जबकि मुख्य वक्ता डॉ. संजय कुमार ने CSIR, ICAR, IHBT, NBRI, CIMAP, CPRI तथा BSI जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में उच्च शिक्षा, शोध परियोजनाओं, फेलोशिप और नियुक्ति प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।
व्याख्यान के दौरान डॉ. संजय कुमार ने अपने शैक्षणिक अनुभव और भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) की ‘रजत जयंती विज्ञान संचायक फेलोशिप’ के अंतर्गत चर्चित अपने अभिनव विचार ‘ग्रीन पाठशाला’ के बारे में बताते हुए विद्यार्थियों को विषयगत ज्ञान के साथ शोध कौशल, नवाचार और समयबद्ध तैयारी के माध्यम से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने की सलाह दी। अंत में विभाग प्रभारी एवं संयोजक प्रो. नूतन श्रीवास्तव ने सभी वक्ताओं, सह-आयोजक डॉ. शलभ गुप्ता, आयोजन सचिव डॉ. महेंद्र पाल सिंह परमार व प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया; इस ऑनलाइन सत्र में बी.एससी. एवं एम.एससी. के विद्यार्थियों सहित अनेक प्राध्यापकों ने प्रतिभाग कर करियर निर्माण की उपयोगी जानकारी प्राप्त की।




