हल्द्वानी: पुराने विवाद में नाबालिग पर ईंट से जानलेवा हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, मुखानी पुलिस ने बरामद की ईंट

ख़बर शेयर करें -

पुराने विवाद में युवक पर ईंट से हमला करने के मामले में मुखानी पुलिस की कार्यवाही, 02 आरोपी पकड़े गए

मुख्य आरोपी विधि विवादित किशोर को भेज बाल संप्रेषण गृह, दूसरे आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ईंट बरामद

दिनांक 15.10.2026 को वादी श्री ललित बिष्ट निवासी साउथ एनक्लेव फेज-2, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल द्वारा थाना मुखानी में तहरीर दी गई कि दिनांक 14.10.26 को प्रतिबिम्ब जिम के पास, धानमिल क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर कुछ युवकों द्वारा उनके नाबालिग पुत्र के साथ मारपीट की गई तथा जान से मारने की नीयत से पत्थर एवं ईंटों से हमला किया गया, जिससे उसके सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं।

यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2026: एच.एन. इंटर कॉलेज में 300 विद्यार्थियों ने सीखे कचरा पृथक्करण और '3R' के गुर

प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली मुखानी में मु0 FIR संख्या 175/2026, धारा 109(1), 351(3), 191(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. मामले में त्वरित कार्यवाही व गिरफ्तारी हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मुखानी श्री सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

दिनांक 16.10.2026 को टीम द्वारा अभियुक्तों की तलाश एवं गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी विधि विवादित किशोर के आरटीओ चौकी पहुंचने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उससे पूछताछ की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस का एक्शन: स्कूटी से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करता तस्कर गिरफ्तार, 96 पव्वे और वाहन बरामद।

पूछताछ में विधि विवादित किशोर ने अपने साथियों के साथ प्रतिबिम्ब जिम के पास नाबालिग के साथ मारपीट होने की बात स्वीकार की तथा बताया कि मारपीट के दौरान उसके साथी आयुष बालियान ने ईंट से कार्तिक के सिर पर वार किया था।

इसके बाद पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी की निशानदेही पर दूसरे आरोपी आयुष बालियान, पुत्र राजीव बालियान, निवासी वार्ड नंबर-2, कालाढूंगी, जनपद नैनीताल, उम्र 19 वर्ष को हिरासत में लिया।

पुलिस टीम द्वारा उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ईंट बरामद की गई। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। मुख्य आरोपी विधि विवादित किशोर को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है तथा दूसरे आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
मुख्य आरोपी विधि विवादित किशोर के पिता द्वारा पूर्व में अपने चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या के सम्बन्ध में कोतवाली मुखानी में Fir no- 179/24 us 103(1)/3(5) व 3/25 A act में पंजीकृत किया गया जो वर्तमान समय में जेल में हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण हेतु 3 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना

गिरफ्तारी
1. (विधि विवादित किशोर)
2. आयुष बालियान
पुत्र राजीव बालियान, निवासी वार्ड नंबर-2, कालाढूंगी, जनपद नैनीताल, उम्र 19 वर्ष।

बरामदगी
घटना में प्रयुक्त एक ईंट, अभियुक्त की निशानदेही पर बरामद।

पुलिस टीम

1. उपनिरीक्षक अविनाश मौर्य
2. कांस्टेबल धीरज सुगड़ा
3. कांस्टेबल बलवंत सिंह

मीडिया सेल
जनपद नैनीताल

Ad_RCHMCT