काठगोदाम: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी थार, पुलिस और SDRF ने स्थानीय लोगों की मदद से 2 लोगों को सुरक्षित निकाला

ख़बर शेयर करें -

काठगोदाम के ग्राम लमजाला में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी थार, पुलिस-SDRF व स्थानीय ग्रामीणों ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर 02 घायलों को सुरक्षित निकाला

समय पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने SDRF, फायर सर्विस एवं स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से चलाया रेस्क्यू अभियान।

दिनांक 22.10.2026 को कोतवाली काठगोदाम क्षेत्रांतर्गत ग्राम सभा लमजाला में एक थार वाहन संख्या UK04AR1001 के लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई।

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम श्री जसवीर सिंह चौहान पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर SDRF टीम, फायर सर्विस हल्द्वानी एवं यातायात निरीक्षक श्री भूपेश पांडे भी पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल का मलबा गिरने से दो नेपाली श्रमिकों की मौत, एक घायल।

पुलिस, SDRF, फायर सर्विस एवं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। टीम ने दुर्गम एवं गहरी खाई में उतरकर वाहन में सवार एक पुरुष एवं एक महिला को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर बाहर निकाला।

रेस्क्यू किए गए व्यक्ति

1. नीरज सिंह रजवार, पुत्र गोविंद सिंह रजवार, उम्र 29 वर्ष, निवासी चंदन हॉस्पिटल के पास, भोटिया पड़ाव, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल।
2. रिचा शाह, पुत्री संतोष शाह, उम्र 29 वर्ष, निवासी आवास विकास, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल।

यह भी पढ़ें 👉  पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक को और अधिक सुरक्षित एवं पर्यटक-अनुकूल बनाने के लिए प्रतिबद्ध जिला प्रशासन, डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

दोनों घायलों को एम्बुलेंस 108 के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। मौके पर परिजन भी मौजूद थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों की स्थिति सामान्य बताई गई है।

पुलिस टीम

  1. श्री जसवीर सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली काठगोदाम।
  2. श्री भूपेश पांडे, यातायात निरीक्षक।
  3. उ0नि0 श्री दिलीप कुमार, चौकी प्रभारी मल्ला काठगोदाम।
  4. SDRF टीम।
  5. फायर सर्विस टीम, हल्द्वानी।
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस स्मृति दिवस: कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

स्थानीय ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग
सचिन शाह, रमेश चंद्र, रोहित बिष्ट, अमन जन्तवाल, सोनू जन्तवाल, विजय जन्तवाल, अक्षय जंतवाल, यशपाल आर्य, बॉबी आर्य, पियूष जंतवाल एवं प्रियांशु बिष्ट।

पुलिस एवं रेस्क्यू टीमों ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों का सहयोग सराहनीय रहा।

मीडिया सेल
जनपद नैनीताल

Ad_RCHMCT