हल्द्वानी : फार्मर रजिस्ट्री से डिजिटल रूप से जुड़ेंगे किसान, डीएम ने की शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील

ख़बर शेयर करें -

भविष्य में विभिन्न कृषि सेवाओं एवं योजनाओं के अंतर्गत कृषकों को सुविधाएं उपलब्ध कराने में फार्मर रजिस्ट्री की होगी महत्वपूर्ण भूमिका! डीएम

फार्मर रजिस्ट्री के अंतर्गत कृषकों की पहचान एंव उनकी भूमि से सम्बन्धित निर्धारित विवरणों का होगा डिजिटल अभिलेखीकरण! डीएम

डीएम ने कृषकों से की फॉर्मर आईडी बनवाने की अपील

हल्द्वानी 28 अक्टूबर 2026-

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार की “डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन” के अन्तर्गत एग्रीस्टैग के तहत कृषकों की फार्मर आइडी बनायी जा रही है। फार्मर रजिस्ट्री के अंतर्गत कृषकों की पहचान एंव उनकी भूमि से सम्बन्धित निर्धारित विवरणों का डिजिटल अभिलेखीकरण किया जा रहा है। जिससे कृषि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता लाने, पात्र लाभार्थियों की पहचान करने तथा योजनाओं के लाभ वितरण की प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने में सहायता प्राप्त होगी। साथ ही भविष्य में विभिन्न कृषि सेवाओं एवं योजनाओं के अंतर्गत कृषकों को सुविधाएं उपलब्ध कराने में भी फार्मर रजिस्ट्री की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  ​भीमताल के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की समीक्षा बैठक, लापरवाही पर सख्त चेतावनी!

उन्होंने जनपद के समस्त कृषक भाईयों एवं बहनों से अपील करते हुए कहा कि कृषक फार्मर रजिस्ट्री के महत्व को समझते हुए अपनी फार्मर रजिस्ट्री बनवाने हेतु अपने निकटवर्ती कृषि उद्यान, सहाकारिता विभाग के कार्यालय एवं सी०एस०सी० सेन्टर से सम्पर्क कर पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण कराएं। आसपास के अन्य कृषकों को भी फार्मर रजिस्ट्री बनवाने के लिए प्रेरित करें। सामूहिक प्रयासों से जनपद में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य प्रभावी ढंग से पूर्ण किया जा सकेगा, जिससे कृषि क्षेत्र में डिजिटल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ कृषकों को सरकारी सेवाओं तक पहुँचने में सुविधा होगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 24 नवंबर से 3 दिसंबर तक सजेगा राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेला: 250 स्टालों पर दिखेगी देशभर के उत्पादों की झलक

जिलाधिकारी ने सभी से जनपद में फार्मर रजिस्ट्री के कार्य को सफल बनाएं और कृषि क्षेत्र को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित एवं तकनीक सक्षम बनाने में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

Ad_RCHMCT