पीरूमदारा में 14 अक्टूबर को धूमधाम से मनाई जाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती, अग्रवाल सभा समिति करेगी भव्य आयोजन

ख़बर शेयर करें -

पीरूमदारा में 14 अक्टूबर को धूमधाम से मनाई जाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती अग्रवाल सभा समिति पीरूमदारा की ओर से होगा भव्य आयोजन, बच्चों की नृत्य प्रस्तुतियां और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता रहेंगी मुख्य आकर्षण

पीरूमदारा (रामनगर)। अग्रवाल सभा समिति पीरूमदारा की ओर से बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 को श्री महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से ला बेलव्यू (क्लब एंड रिसॉर्ट), नियर प्रेम चुनरिया बैंक्वेट हाल काशीपुर रोड, पीरूमदारा, रामनगर में आयोजित होगा। समारोह में अग्रवाल समाज के लोगों को सादर आमंत्रित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: खुजेठी–पतलिया–बलना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का शिलान्यास, 1.24 करोड़ से सुधरेंगे कई गांवों के हालात

अग्रवाल सभा समिति पीरूमदारा के अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके साथ ही श्री महाराजा अग्रसेन जी के जीवन, उनके आदर्शों एवं समाज के प्रति उनके योगदान पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के विजेताओं को सरप्राइज गिफ्ट देकर सम्मानित किया जाएगा। समारोह में समाज के लोगों के आपसी मिलन एवं दोपहर के भोजन की भी व्यवस्था रहेगी।

अग्रवाल सभा समिति पीरूमदारा सचिव अधिवक्ता डॉ. मनु अग्रवाल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन जी का जीवन समाज में समानता, सेवा, सहयोग और भाईचारे का संदेश देता है। उनके आदर्श आज भी समाज को एकता, सद्भाव और परोपकार की प्रेरणा देते हैं। जयंती समारोह का मुख्य उद्देश्य महाराजा अग्रसेन जी के विचारों एवं आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज के लोगों के बीच आपसी एकता और सौहार्द को मजबूत करना है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ: उत्तराखंड के सांस्कृतिक अतीत, धार्मिक वैभव और चिंतन धाराओं पर मंथन

कार्यक्रम में विशेष सहयोगकर्ता के रूप में श्री राजेश मित्तल का सहयोग रहेगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए अग्रवाल सभा पीरूमदारा के पदाधिकारी एवं सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ: उत्तराखंड के सांस्कृतिक अतीत, धार्मिक वैभव और चिंतन धाराओं पर मंथन

इस कार्यक्रम को लेकर अग्रवाल सभा समिति पीरूमदारा के पदाधिकारी बैठक की गयी जिसमे अग्रवाल सभा पीरूमदारा के अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, सचिव अधिवक्ता डॉ. मनु अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनुराग अग्रवाल, संगठन मंत्री राहुल अग्रवाल, प्रबंधक संदीप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अवनीत अग्रवाल एवं उपसचिव सुशील बंसल सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

अग्रवाल सभा समिति पीरूमदारा ने समाज के सभी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में समारोह में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने तथा श्री महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों को आत्मसात करने की अपील की है।

Ad_RCHMCT