स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2026: एच.एन. इंटर कॉलेज में 300 विद्यार्थियों ने सीखे कचरा पृथक्करण और ‘3R’ के गुर

ख़बर शेयर करें -

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2026 के 25वें दिन एच.एन. इंटर कॉलेज में 300 विद्यार्थियों को स्रोत पर कचरा पृथक्करण एवं 3R की दी गई जानकारी

हल्द्वानी, 15 अक्टूबर 2026 (सू.वि.)।

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2026 के क्रम में आज पखवाड़े के 25वें दिन नगर आयुक्त, नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम परितोष वर्मा के दिशा-निर्देशन में एच.एन. इंटर कॉलेज, हल्द्वानी में जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में लगभग 300 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को घर एवं विद्यालय स्तर पर कचरे का सही प्रबंधन, प्लास्टिक प्रदूषण में कमी तथा स्वच्छता की आदतों को दैनिक जीवन में अपनाने हेतु प्रेरित करना रहा।

यह भी पढ़ें 👉  ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत काठगोदाम पुलिस की सख्त कार्रवाई: अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे 02 वारंटी गिरफ्तार

बैंणी सेना के प्रोजेक्ट मैनेजर श्री मनोज नेगी ने बताया कि प्रभावी कचरा प्रबंधन की पहली और सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया कचरे को उसके उत्पन्न होने के स्थान पर ही अलग-अलग रखना है। विद्यार्थियों को कचरे की चार श्रेणियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई गीला कचरा – भोजन के अवशेष, फल-सब्जियों के छिलके व अन्य जैविक कचरा।*सूखा कचरा * कागज, गत्ता, प्लास्टिक, काँच, धातु जैसी पुनर्चक्रण योग्य सामग्री *सेनेटरी कचरा * इस्तेमाल किए गए सैनिटरी पैड, डायपर आदि, जिन्हें सुरक्षित तरीके से अलग रखना आवश्यक है। विशेष देखभाल वाला कचरा – बैटरी, बल्ब, ई-वेस्ट व अन्य घरेलू हानिकारक अपशिष्ट।

यह भी पढ़ें 👉  ​भीमताल के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की समीक्षा बैठक, लापरवाही पर सख्त चेतावनी!

प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन एवं 3R पर विशेष जोर

विद्यार्थियों को सिंगल यूज प्लास्टिक के अनावश्यक उपयोग को कम करने, प्लास्टिक कचरे को खुले में, नालियों व जलस्रोतों में न फेंकने तथा उसे अलग एकत्र कर नगर निगम की संग्रहण व्यवस्था को सौंपने हेतु प्रेरित किया गया।इसके साथ ही Reduce, Reuse & Recycle (3R) सिद्धांत को समझाया गया और घर पर गीले कचरे से खाद बनाने की सरल विधि की भी जानकारी दी गई, जिससे कचरे की मात्रा कम करने के साथ-साथ उपयोगी जैविक खाद प्राप्त की जा सकती है।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बी.सी. सामंत ने विद्यार्थियों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदार बनने तथा कार्यशाला में प्राप्त जानकारी को अपने घरों और समुदाय तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक विद्यार्थी अपने घर से ही कचरा पृथक्करण की शुरुआत करे तो स्वच्छता अभियान को व्यापक जनभागीदारी मिलेगी कार्यक्रम में बैंणी सेना प्रोजेक्ट मैनेजर श्री मनोज नेगी, SBM टीम से श्री मनीष पांडेय तथा PMU टीम से श्री पंकज द्विवेदी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के पीएनजी महाविद्यालय में गरिमापूर्वक मनाया गया ‘जनजातीय गौरव दिवस’: भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों और जनजातीय विरासत का किया स्मरण

नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत विद्यालयों एवं संस्थानों में निरंतर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

Ad_RCHMCT