कालाढूंगी में बाइक और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत, राह से गुजर रहे एसपी सिटी ने तत्परता दिखा घायल को भेजा अस्पताल

ख़बर शेयर करें -

सड़क दुर्घटना में घायल युवक को एसपी सिटी ने तत्काल पहुंचाया अस्पताल

कालाढूंगी में मोटरसाइकिल और स्कूटी की टक्कर, एक युवक गंभीर रूप से घायल

आज दिनांक 19 अक्टूबर 2026 को समय लगभग 12:10 बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि बर पुल के पास कोटाबाग रोड पर मोटरसाइकिल एवं स्कूटी की आपस में टक्कर हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत काठगोदाम पुलिस की सख्त कार्रवाई: अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे 02 वारंटी गिरफ्तार

श्री हरबन्स सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी जो कि रामनगर की ओर जा रहे थे तत्काल कोतवाली कालाढूंगी पुलिस टीम मौके पर बुलाया गया। मौके पर ज्ञात हुआ कि मोटरसाइकिल संख्या UK 04 AL 6023 (हीरो स्प्लेंडर) से कालाढूंगी से अपने गांव की ओर जा रहे मोहम्मद फैज पुत्र मोहम्मद तूफानी, निवासी छोटी हल्द्वानी, कालाढूंगी, उम्र 21 वर्ष, की सामने से आ रही स्कूटी संख्या UK 04 AH 9354 (टीवीएस एनटॉर्क) से टक्कर हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस का कड़ा प्रहार: महज 06 घंटे के भीतर कुख्यात 'ITI गैंग' के 04 आरोपी गिरफ्तार

दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार मोहम्मद फैज के चेहरे एवं शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल को तत्काल उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), कालाढूंगी भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 24 नवंबर से 3 दिसंबर तक सजेगा राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेला: 250 स्टालों पर दिखेगी देशभर के उत्पादों की झलक

दुर्घटना में शामिल स्कूटी चालक मौके से चला गया है, जिसके संबंध में पुलिस द्वारा जानकारी जुटाई जा रही है। प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

मीडिया सेल
जनपद नैनीताल

Ad_RCHMCT