बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

ख़बर शेयर करें -

ऊधमसिंहनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काशीपुर कोतवाली पुलिस ने बिना नंबर प्लेट दौड़ने वाली बाइकों पर सख्त कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए नियमों की अनदेखी कर सड़कों पर फर्राटा भर रहीं एक दर्जन (12) बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिलों को मौके पर ही सीज कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाना न केवल यातायात नियमों का गंभीर उल्लंघन है, बल्कि किसी दुर्घटना या आपराधिक वारदात के समय ऐसे वाहनों की पहचान करना भी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपने वाहनों पर नियमानुसार वैध नंबर प्लेट लगवाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए चेतावनी दी है कि ऐसे लापरवाह चालकों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Ad_RCHMCT