चीना पीक के दुर्गम जंगलों में लापता युवक की खोज: नैनीताल पुलिस, SDRF और डॉग स्क्वॉड का बड़ा सर्च अभियान

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल पुलिस, SDRF का चीना पीक के जंगलों में संयुक्त रेस्क्यू अभियान; लापता युवक अर्णव की तलाश में लगातार कॉम्बिंग जारी

डॉ. मंजुनाथ टी०सी० एसएसपी नैनीताल द्वारा नैनीताल के चीना पीक (जंगल क्षेत्र) से लापता हुए युवक अर्णव कुमार सिंह (उर्फ प्रिंस कुमार) की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस, SDRF, वन विभाग, डॉग स्क्वैड और ड्रोन टीमों द्वारा बड़े पैमाने पर संयुक्त रेस्क्यू व कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर नैनीताल में सजी 'हिमालयन फूड फेस्टिवल' की रौनक, पारंपरिक उत्पादों की हुई जमकर खरीदारी

एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र के मार्गदर्शन एवं श्रीमती अंजना नेगी सीओ नैनीताल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल श्री राजेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस की रेस्क्यू टीमों द्वारा लगातार चीना पीक के दुर्गम व घने जंगलों में गहन छानबीन (कॉम्बिंग) की जा रही हैं।

घटना का विवरण
गुमशुदा अर्णव कुमार सिंह अपने साथियों के साथ नैनीताल घूमने आए थे। दिनांक 06.11.2026 को चीना पीक घूमने के दौरान शाम लगभग 5:00 बजे से वे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। घटना के बाद से ही श्री दिनेश जोशी वरिष्ठ उपनिरीक्षक मल्लीताल व थाना पुलिस, SDRF, वन विभाग, डॉग स्क्वॉड और ड्रोन टीमें क्षेत्र को खंगालने में जुटी हुई हैं। सघन सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा के रैकूना में भीषण अग्निकांड: वेदप्रकाश का आशियाना जलकर राख, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मौके पर पहुंचकर बंधाया ढांढस

नैनीताल पुलिस आम जनमानस से अपील करती है कि यदि किसी भी व्यक्ति को लापता युवक अर्णव कुमार सिंह के संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो कृपया तत्काल निम्नलिखित नंबरों पर सूचित करने का कष्ट करें:

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली को लेकर अलर्ट मोड पर अग्निशमन विभाग: हल्द्वानी में 2 स्थानों पर हुई मॉक ड्रिल, परखा गया क्विक रिस्पॉन्स और फायर हाइड्रेंट

05942–2352424 कोतवाली मल्लीताल
9411112869 प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल
9411112979 पुलिस कंट्रोल रूम नैनीताल

मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस।

Ad_RCHMCT