रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

ख़बर शेयर करें -

प्रेस नोट दिनाँक 0411.2026 ,रामनगर । आयुक्त,खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड एवं जिलाधिकारी के निर्देशो व उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान के दिशा निर्देशन में रामनगर की बजाजा लाइन,कसेरा लाइन ज्वाला लाइन व नई लाइन व कोसी रोड पर थोक व फुटकर खाद्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।
दिनांक 03.11.206 को रामनगर के एक खाद्य कारोबारी के यहाँ गुड़ में शिकायत पाए जाने पर रामनगर के थोक व फुटकर गुड़ विक्रेताओं के यहाँ निरीक्षण कर गुड़ के 05 खाद्य नमूने लिए गए जिन्हें गुणवत्ता जाँच के लिए राज्य खाद्य विश्लेषण प्रयोशाला भेज जा रहा है विश्लेषण में मानकानुसार न पाए जाने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
साथ ही वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खान ने बताया आगामी त्योहारी को लेकर गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री का विक्रय हो इसके लिए व्यापारी बंधुओं को जागरूक किया जा रहा है साथ ही उनसे सहयोग की भी अपील की गई ।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग आमजन और खाद्य व्यापारियों को निरंतर जागरूक कर रहा है व खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देशों में –
सभी खाद्य प्रतिष्ठानों पर स्वच्छता (Hygiene) का विशेष ध्यान रखा जाए।
;खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार की मिलावट (Adulteration) न हो,
;सभी पैक्ड खाद्य पदार्थों पर निर्माण तिथि, समाप्ति तिथि एवं बैच नंबर स्पष्ट अंकित होना चाहिए;प्रतिष्ठानों में रेट लिस्ट (Rate List) अनिवार्य रूप से प्रदर्शित की जाए;बिल/कैश मेमो अनिवार्य रूप से ले और ग्राहकों को भी दें;दुकानों/प्रतिष्ठानों पर FSSAI लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र प्रदर्शित किया जाए एवं खराब तथा कालातीत खाद्य सामग्री का विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
कार्यवाही के दौरान टीम में वरिष्ठ खाद्य संरक्षा अधिकारी असलम खान एवं पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT