कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी 2 नवंबर 2026 सूवि

सचिव मुख्यमंत्री/आयुक्त कुमाऊं मण्डल दीपक रावत व अध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण पिथौरागढ़ की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सप्तम बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में पूर्व में लिये गये निर्णयों के अनुपालन की स्थिति की समीक्षा करते हुए वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु प्राधिकरण हेतु प्रस्तावित व्यय, प्राधिकरण के स्थायी प्रशासनिक भवन के निर्माण, निर्मित विभिन्न बहुमंजिला पार्किंग में ईवी चार्जिंग सिस्टम,आटोमैशन सिस्टम स्थापित किये जाने, जनहित में प्राधिकरण क्षेत्र अन्तर्गत विभिन्न अवस्थापना कार्यों यथा विभिन्न स्थलों पर सौन्दर्यीकरण कार्य, पार्क/ओपन जिम, स्ट्रीट लाइट्स, आडिटोरियम ,खेल सम्बन्धी अवस्थापना सुविधाओं, रास्ता/नाला निर्माण, सार्वजनिक स्थलों पर आवश्यकतानुसार सीसीटीवी कैमरों की स्थापना सम्बन्धी कार्यों के सम्बन्ध में‌ स्वीकृति एवं आंगणन गठन के‌ निर्देश प्रदान किए गये।
साथ ही समय-समय पर जारी शासनादेशों को अंगीकृत किये जाने, प्राधिकरण में कार्यरत नियमित कार्मिकों हेतु राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना को अंगीकृत किये जाने की स्वीकृति प्रदान करते हुए तथा निकट भविष्य में क्षेत्र की आवश्यकता के अनुरुप वृहद आवासीय परियोजनाओं के निर्माण हेतु समुचित भूमि का चिन्हीकरण किये जाने के निर्देश प्रदान किए गये।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

वर्चुअल बैठक में जिलाधिकारी पिथौरागढ़/ उपाध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण आशीष भट्टगई सचिव जिला स्तरीय प्राधिकरण योगेंद्र सिंह व अन्य लोग मौजूद थे

Ad_RCHMCT