उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर नैनीताल में सजी ‘हिमालयन फूड फेस्टिवल’ की रौनक, पारंपरिक उत्पादों की हुई जमकर खरीदारी

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल में धूमधाम से मनाया गया उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस

माननीय सांसद जी, जिलाधिकारी नैनीताल एवं एसएसपी नैनीताल रहे मौजूद

उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज डीएसए मैदान, नैनीताल में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में माननीय सांसद श्री अजय भट्ट जी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर जिलाधिकारी नैनीताल श्री ललित मोहन रयाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित दीपावली, सजग नैनीताल पुलिस: बाजारों से लेकर रेलवे स्टेशन तक सघन गश्त और चेकिंग तेज

इस दौरान समारोह में उपस्थित स्थानीय नागरिकों और जनसमूह को उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, अदम्य त्याग और बलिदान को शत-शत नमन करते हुए प्रदेश की निरंतर उन्नति और समृद्धि की मंगलकामना की गई।

इस दौरान विशेष रूप से ‘हिमालयन फूड फेस्टिवल’ का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए। इसके साथ ही, स्थानीय पहाड़ी दलहन एवं अन्य पहाड़ी उत्पादों के भी विशेष स्टॉल लगाए गए, जिनकी माननीय सांसद जी, जिलाधिकारी नैनीताल, एसएसपी नैनीताल, एसपी संचार नैनीताल श्री आर0डी0 मठपाल सहित सभी उपस्थित अधिकारियों और स्थानीय लोगों द्वारा जमकर खरीदारी की गई। साथ ही, सभी ने लजीज पहाड़ी व्यंजनों का भी आनंद लिया। नैनीताल पुलिस की अग्निशमन इकाई समेत विभिन्न विभागों के स्टॉल भी इस दौरान आकर्षण का केंद्र रहे। अग्निशमन इकाई टीम द्वारा अग्निशमन सुरक्षा उपकरणों की उपयोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई और अग्निशमन सुरक्षा के बारे में जागरूक भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली को लेकर अलर्ट मोड पर अग्निशमन विभाग: हल्द्वानी में 2 स्थानों पर हुई मॉक ड्रिल, परखा गया क्विक रिस्पॉन्स और फायर हाइड्रेंट

इस भव्य समारोह के दौरान श्री प्रतीक जैन (उपजिलाधिकारी नैनीताल), श्री विनय सिंह (सीओ भवाली), श्री राजेंद्र सिंह रावत (प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल), प्रभारी अग्निशमन इकाई मल्लीताल सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

मीडिया सेल
नैनीताल पुलिस।

Ad_RCHMCT