रामनगर- रक्तदान कर मनायी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर – पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधीं की जयंती पर कांग्रेसियों,एन एस यू आई और युवा कांग्रेस ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। प्रगतिशील सांस्कृतिक पर्वतीय सांस्कृतिक परिषद समिति के भवन में लगाए गए शिविर का शुभारंभ पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने किया। इस दौरान युवा कांग्रेसी व एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।रक्तदान शिविर में पैंतालीस यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की बेटियों ने UPSC में प्रदेश का नाम  किया रोशन, सीएम धामी ने दी बधाई

ततपश्चात पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुमित लोहनी व छात्र संघ अध्यक्ष अमित रावत के नेतृत्व में कोरोना काल में व समाज में सामाजिक कार्य में सेवा दे रहे लोगों में डॉक्टर प्रशांत कौशिक , सभासद दीप (डीसी) , हेम भट्ट , दिनेश लोहनी आदि लोगों का सौल ओढ़कर सम्मान किया। इस मौके पर सुमित लोहनी, गोपाल अधिकारी, अमित पाल, विकास रावत , सूरज प्रसाद,पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT