उत्तराखंड में दहशत! बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर मचाई अफरा-तफरी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें बाइक सवार युवक हवाई फायरिंग करते दिख रहे हैं। इससे इलाके में दहशत बनी हुई है। मामले में तहरीर केआधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

वायरल वीडियो हरिद्वार जिले के कलियर थाना क्षेत्र के इमलीखेड़ा चौकी इलाके की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, शनिवार की दोपहर को इमलीखेड़ा क्षेत्र में चार युवक एक बाइक पर सवार थे। आरोप है कि ये युवक एक बाइक सवार व्यक्ति और महिला के पास से गुजरते हुए अचानक तमंचे से आसमान की ओर फायर कर देते हैं। फायरिंग की आवाज से आसपास के लोग दहशत में आ गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आधी रात को अराजकता! घर में आग, सारा सामान जलकर राख

घटना का पूरा वीडियो पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। इसके अलावा, इमलीखेड़ा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी है कि पिछले कुछ दिनों से उसकी नाबालिग बेटी को लगातार धमकी भरे फोन कॉल आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सड़कों से लेकर सिटी सेंटर तक: सीएम धामी ने कई परियोजनाओं को दी हरी झंडी

 आरोप है कि कॉल करने वाले लोग उसे ब्लैकमेल कर पढ़ाई छोड़ने और घर से उठा ले जाने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Ad_RCHMCT