उत्तराखंड मौसम-चार दिन भारी बारिश के आसार, इन जिलों में रेड अलर्ट

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रदेश में अगले चार दिन फिर भारी रहेंगे। इस अवधि में मौसम विभाग ने बारिश के आसार जताए हैं। एक अगस्त तक भारी बारिश की संभावना है। जबकि दो और तीन को कहीं-कहीं मेघ बरसेंगे।

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में 31 जुलाई से तीन अगस्त तक उत्तरकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व वर्षा के के तीव्र दौर के आसार हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

जबकि, टिहरी गढवाल, देहरादून, पौडी गढवाल, में एक अगस्त तक कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश तो कहीं गर्जन के साथ वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना है। इस अवधि में इन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

जबकि दो और तीन अगस्त को इन जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र दौर के आसार बन रहे हैं। जबकि पिथौरागढ, बागेश्वर, अल्मोड़ा और चम्पावत में भी तीन अगस्त तक भारी बारिश होगी। 

इस अवधि में बागेश्वर में एक अगस्त को रेड अलर्ट तो चम्पावत में 31 जुलाई और एक अगस्त को रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं नैनीताल उधमसिंह नगर व हरिद्वार में 1 अगस्त तक रेड अलर्ट और दो व तीन को यलो अलर्ट जारी हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

वहीं बारिश के अलर्ट जारी होने के बाद देहरादून, नैनीताल, उधमसिंहनगर मे स्कूलों मे भी बुधवार को अवकाश घोषित किया गया है।

Ad_RCHMCT