देहरादून – राज्य में सड़क हादसों की खबर भी किसी ना किसी जिले से आ जाती है ताजा मामला सेलाकुई से आ रहा है जहाँ सेलाकुई में भीषण सड़क हादसा हो गया। जब तेज रफ्तार ट्रक एक खड़े कन्टेनर से टकरा गया। जिसकी चपेट में तीन युवक आ गए, जिसमें 2 की मौत,1 घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार तीनों युवक छात्र बताये जा रहे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटाने की कार्यवाही की।
मिली जानकारी के अनुसार घटना में मनीष पुत्र सियाराम निवासी लखनऊ हाल निवासी बायाखाला सेलाकुई उम्र लगभग 19 वर्ष,विशाल त्रिपाठी निवासी शाहजहांपुर हाल पता बायाखाला सेलाकुई उम्र लगभग 20 वर्ष की मौत हो गई जबकि प्रियांश पुत्र राकेश निवासी निहाल गांव टिहरी गढ़वाल हाल निवासी बाया खाला उम्र 19 वर्ष गंभीर घायल हो गया।




