गैरसैंण बजट सत्र में हंगामा: कांग्रेस का वॉकआउट, यूकेडी ने विधानसभा घेरा!

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में बजट सत्र शुरू होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया। सत्र शुरू होने से पहले ही कांग्रेस ने विधान भवन परिसर में प्रदर्शन शुरू कर दिया और बजट की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर धरना दिया।

जैसे ही सत्र की कार्यवाही शुरू हुई, कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी करते हुए सदन में हंगामा मचाया और वॉकआउट कर दिया। विपक्षी दलों के शोर के बीच राज्यपाल का अभिभाषण जारी रहा।

यह भी पढ़ें 👉  बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार का कड़ा प्रहार: देहरादून और हल्द्वानी में कार्रवाई; प्रदेश में अब तक 20 मदरसों का संचालन बंद

इसी दौरान उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने दिवालीखाल में प्रदर्शन कर अपनी ताकत दिखाई। स्थायी राजधानी, अंकिता भंडारी हत्याकांड और अन्य मुद्दों को लेकर यूकेडी कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करने का प्रयास कर रहे थे। कुछ कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देकर विधानसभा तक पहुंच गए, जिससे पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। पुलिस ने 10–15 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, लेकिन यूकेडी ने गाड़ियों को रोककर हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं को वापस उतारा। बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पानी की बौछार की।

यह भी पढ़ें 👉  कल स्कूलों की छुट्टी: भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए नैनीताल जनपद के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

मुख्यमंत्री पृथ्वीराज धामी आज तीन बजे सदन में बजट पेश करेंगे। विश्लेषकों के अनुसार, चुनावी वर्ष में पेश होने वाला यह आम बजट युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए कई अहम घोषणाओं का संकेत दे सकता है।

Ad_RCHMCT