उत्तराखण्ड में 2022 तक हर घर नल से जोड़ने का है लक्ष्य-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत।

ख़बर शेयर करें -
  • केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री के साथ की जल जीवन मिशन योजना की समीक्षा।
  • जल जीवन मिशन के तहत राज्य में गरीब परिवारों को एक रूपये पेयजल कनेक्शन देने के लिये मुख्यमंत्री की की सराहना।
  • योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से उत्तराखण्ड बन सकता है मॉडल स्टेट।
  • योजना के क्रियान्वयन में धनराशि की नहीं होगी कमी।

  देहरादून –  केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के मध्यम से मुख्यमत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के साथ राज्य में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि समयबद्धता वाले जल जीवन मिशन कार्यक्रम के लिये धनराशि की कोई कमी होने होगी। राज्य में योजना के तहत एक रूपये में पेयजल कनेक्शन दिये जाने की मुख्यमंत्री की धोषणा की सराहना की।
       उन्होंने कहा कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से उत्तराखण्ड मॉडल स्टेट बन सकता है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के हालातों के बावजूद भी देश में योजना के क्रियान्वयन की स्थिति सन्तोषजनक है। उन्होंने कहा कि योजना में धन की कमी न हो इसके लिये 15 वें वित्त आयोग द्वारा भी 60 हजार करोड़ पंचायती राज विभाग को दिये गये हैं जिसमें से 30 हजार करोड़ पेयजल से सम्बन्धित योजनाओं पर व्यय किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि देश में पिछले एक वर्ष में 2.25 करोड़ घरों को पेयजल कनेक्शन से जोड़ा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के टेंट हाउस में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

उत्तराखण्ड में 2022 तक हर घर नल से जोड़ने का है लक्ष्य
      मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य में 2022 तक हर घर को नल से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है, और इसके लिये अधिकारियों को आदेश दिये गये हैं। इस लक्ष्य को पूूरा करने केे लिए लगभग 1500 कनेक्शन दिये जायेेंंगे।
       मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में रू. 2350 के स्थान पर गरीब परिवारों को एक रूपये में कनेक्शन देने की योजना को आम जनता द्वारा काफी सराहा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 25 दिसम्बर तक देहरादून व बागेश्वर जनपद के अवशेष सभी घरों को नल से जोड़ दिया जायेगा। इसकी कार्य योजना भी तैयार की गई है। राज्य के सभी घरों को 2022 तक नल से जोड़ने के लक्ष्य के प्रति मुख्यमंत्री ने अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी है।
       इस अवसर पर केन्द्रीय जल शक्ति सचिव श्री ए.पी. सिंह, सचिव श्री नितेश झा, प्रभारी सचिव श्री आशीष जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Ad_RCHMCT