ऊँचापुल रामलीला मैदान में सोमवार से होगा टीकाकरण।।

ख़बर शेयर करें -

कैबिनेट मंत्री श्री बंशीधर भगत शुक्रवार को ऊँचापुल रामलीला मैदान में 45+ आयु वालों के चल रहे टीकाकरण अभियान का जायजा लेने पहुँचे। जहाँ उन्हें अवगत करवाया गया कि कल वैक्सीन की उपलब्धता न होने के कारण वैक्सीनेशन नहीं हो पायेगा। 
श्री भगत ने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी से इस मामले में वार्ता कर जानकारी माँगी साथ ही समस्त क्षेत्रवासियों को अवगत करवाया कि रविवार तक कोविशील्ड वैक्सीन की खेप नैनीताल पहुँचेगी। जिसके पश्च्यात सोमवार से प्रत्येक दिन 200 लोगों को पुनः वैक्सीनेशन का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। 
साथ ही उन्होंने बताया कि ऊँचापुल में वैक्सीनेशन सम्बन्धित किसी भी जानकारी हेतु लोहारियासाल तल्ला (वार्ड-40) के पार्षद श्री प्रमोद पंत जी से जानकारी (9411374324) पर प्राप्त कर सकते हैं।

Ad_RCHMCT