जनगणना और एसआईआर के बीच अप्रैल में तबादलों पर रोक, कर्मचारियों में राहत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में अप्रैल से शुरू होने वाले नए तबादला सीजन को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। इस बार शुरुआती दौर में 40 हजार से अधिक कर्मचारियों के तबादले नहीं होंगे। ऐसा इसलिए है क्योंकि प्रदेश में इस समय जनगणना और चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाएं चल रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  संत समाज का मार्गदर्शन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा: सीएम धामी; हरिद्वार में पूज्य सतगुरु लाल दास महाराज के 51वें निर्वाण दिवस में हुए शामिल

प्रदेश में जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण का मकान सूचीकरण 25 अप्रैल से 24 मई के बीच होगा, जिसके लिए प्रशिक्षण पहले ही शुरू हो चुका है। हिमाच्छादित क्षेत्रों में जनगणना सितंबर में होगी और अगले साल फरवरी में इसका दूसरा चरण पूरा किया जाएगा। इन सभी चरणों में लगे कर्मचारियों का तबादला अप्रैल में स्थगित रहेगा। यह निर्णय मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित स्टेट लेवल इंपावर्ड कमेटी की बैठक में लिया गया, जिसमें गृह मंत्रालय ने जनगणना के दौरान तबादले न करने का अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें 👉  इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 में सीएम धामी ने रखा उत्तराखंड का रोडमैप; यूसीसी, सुशासन, ऑल-वेदर टूरिज्म और ₹34 हजार सरकारी नौकरियों का उल्लेख

साथ ही, चुनाव आयोग का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) भी अप्रैल में शुरू होगा। इसमें 11,700 बीएलओ समेत कुल 12,000 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे। एसआईआर की प्रक्रिया लगभग एक महीने तक चलेगी और इसमें लगे कर्मचारियों के तबादले इस दौरान नहीं होंगे। आयोग आगामी तिथियों की घोषणा बाद में करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन: 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भेजा विजन; 140 श्रेष्ठ विचारों पर सीएम धामी करेंगे सीधा संवाद

इसलिए अप्रैल में कर्मचारियों के तबादले स्थगित रहेंगे, ताकि जनगणना और एसआईआर की प्रक्रिया बिना किसी व्यवधान के पूरी की जा सके।

Ad_RCHMCT