उत्तराखंड में मौसम का खेल जारी: इन इलाकों में बर्फबारी और बारिश के आसार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, पर्वतीय क्षेत्रों में एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है। विशेषकर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी के संकेत मिले हैं। तीन हजार मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना और अधिक जताई गई है। वहीं, प्रदेश के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  बिजनेस टुडे के BTIndia@100 कार्यक्रम में सीएम धामी ने रखा उत्तराखंड का विकास मॉडल; 30 नई नीतियां, मजबूत कनेक्टिविटी और ₹2000 करोड़ से अधिक का स्टार्टअप इकोसिस्टम

सोमवार को दिन में बादलों के पीछे सूर्य नजर आया, लेकिन तापमान में कोई खास गिरावट नहीं हुई। देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक होकर 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री ऊपर 12.7 डिग्री रहा। प्रदेश के अन्य इलाकों में भी तापमान इसी तरह स्थिर रहा।

यह भी पढ़ें 👉  संत समाज का मार्गदर्शन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा: सीएम धामी; हरिद्वार में पूज्य सतगुरु लाल दास महाराज के 51वें निर्वाण दिवस में हुए शामिल

आने वाले दिनों के मौसम की बात करें तो 24 फरवरी को भी मौसम में हल्की गर्माहट और बादलों की गतिविधि बनी रहेगी। इसके बाद 25 और 26 फरवरी को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और किसी तरह की बारिश या बर्फबारी की संभावना नहीं है।

Ad_RCHMCT