हल्द्वानी में दिल दहला देने वाली घटना: खनन कारोबारी की गोली लगने से मौत

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां खनन कारोबारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इससे परिवारजनों में कोहराम मच गया। जबकि इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

घटना चोरगलिया थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, कमलेश बेलवाल यहां गजेपुर गांव में अपनी मां, पत्नी और बेटी के साथ रहते थे। सोमवार देर रात घर में किसी बात को लेकर पारिवारिक विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से परिवार में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। विवाद के कुछ देर बाद अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में मोरारी बापू की श्रीराम कथा संपन्न: समापन समारोह में पहुंचे सीएम धामी; बोले- 2 महीने में 45 लाख श्रद्धालुओं ने किए चारधाम के दर्शन, कुंभ 2027 होगा ऐतिहासिक

आवाज सुनकर परिजन तुरंत कमरे की ओर दौड़े, जहां कमलेश बेलवाल खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। उनके पास उनकी लाइसेंसी पिस्टल भी पड़ी थी। परिजन उन्हें आनन-फानन में हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल मानसून अपडेट (7 जुलाई 2026): पिछले 24 घंटों में भारी बारिश, जिले में 2 मुख्य मार्ग बाधित, देखें बैराजों का वाटर डिस्चार्ज

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से लाइसेंसी पिस्टल बरामद कर ली गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, ताकि मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सके।

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में 'ऑपरेशन मर्यादा': सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने और हुड़दंग मचाने वालों पर चौखुटिया व दन्या पुलिस की बड़ी कार्रवाई!

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है, लेकिन अंतिम निष्कर्ष पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल, पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर शोक और स्तब्धता का माहौल है।

Ad_RCHMCT