टोक्यो ओलंपिक से भारत को पहला पदक,वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने जीता सिल्वर,प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं।।

ख़बर शेयर करें -

टोक्यो ओलंपिक से भारत के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है कि भारत ने अपना पहला पदक जीत लिया है। वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने रजत पदक जीतकर भारत के खाते में पदकों की शुरुआत कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  National games- उत्तराखंड को मिला स्वर्ण पदक


साइखोम मीराबाई चानू (Saikhom Mirabai Chanu) ने भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक 2020 में पहला मेडल जीत लिया है। मीराबाई चानू ने 49 किलोग्राम महिला वर्ग के वेटलिफ्टिंग इवेंट में सिल्वर पदक अपने नाम किया।
मीराबाई चानू कैट टोक्यो ओलंपिक में मेडल मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उनको शुभकामनाएं दी हैं।उसके अलावा और मंत्रियों ने भी शुभकामनाएं दीं हैं।
मीराबाई चानू ने स्नैच में 87 किलो, जबकि क्लीन एंड जर्क में 115 किलोग्राम वजन का भार उठाया। इसी के साथ उन्होंने कुल 202 किलोग्राम का भार उठाया।कार्वेट हलचल भी बधाई देता है।