दर्दनाक हादसा: उत्तराखंड के चार युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

ख़बर शेयर करें -

 उत्तराखंड के चार युवकों की उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर मूंढापांडे थाना क्षेत्र के मनकरा मोड़ के पास हुआ।

पुलिस के मुताबिक, नैनीताल और हल्द्वानी के पांच युवक कार से दिल्ली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': सीएम धामी ने छात्रों से किया सीधा संवाद; बोले—'नौकरी खोजने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा'

हादसे की सूचना मिलते ही मूंढापांडे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मूंढापांडे ले जाया गया।

थाना मूंढापांडे के एसएचओ मोहित कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार सवार पांचों युवक उत्तराखंड के नैनीताल और हल्द्वानी के रहने वाले थे। मनकरा मोड़ के पास उनकी कार सामने चल रही ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। हादसे के बाद पुलिस ने मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दे दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: 'हिमालयन संस्कृति' पत्रिका के विमोचन पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

सीएचसी मूंढापांडे की मेडिकल ऑफिसर डॉ. ईशा सिंह के अनुसार, अस्पताल लाए गए पांच युवकों में से चार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं एक गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद मुरादाबाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसा संभवतः कार चालक को नींद की झपकी आने की वजह से हुआ। झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित हो गई और आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, उत्तराखंड में सहकारिता विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

मृतकों की पहचान अनिल नेगी, सुंदर सिंह, भुवन भंडारी और दयाल सिंह के रूप में हुई है, जो सभी हल्द्वानी के निवासी बताए गए हैं। घायल युवक का नाम यशदीप पांडे है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है और अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

Ad_RCHMCT