दिल दहला देने वाला हादसा: कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, दो की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है, खासकर पर्वतीय इलाकों में जहां सड़कें खतरनाक हैं। ताजा हादसा कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ जिले में हुआ। रविवार को बंगापानी क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिससे मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें 👉  ​कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट

आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, दिल्ली नंबर की कार पिथौरागढ़ से मुनस्यारी की ओर जा रही थी। जैसे ही कार उमरगड़ा के पास पहुंची, अचानक नियंत्रण खोकर खाई में जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंचे। घायलों को काफी मशक्कत के बाद खाई से बाहर निकाला गया और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : फार्मर रजिस्ट्री से डिजिटल रूप से जुड़ेंगे किसान, डीएम ने की शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील

पुलिस और प्रशासन ने बताया कि हादसे में दो लोग तुरंत मौत के मुंह में चले गए, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। मृतकों की पहचान के लिए अभी जांच जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  ​हल्द्वानी बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट सख्त, CM धामी से की उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

यह हादसा पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा की संवेदनशील स्थिति को फिर से उजागर करता है। प्रशासन ने हादसे के बाद स्थानीय सड़क सुरक्षा उपायों को और कड़ा करने का संकेत दिया है।

Ad_RCHMCT