देहरादून – राज्य के आज के स्वास्थ्य विभाग के हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज कोरोना के सबसे अधिक 4339 संक्रमित मिले। जबकि 49 लोगों की मौत आज इस संक्रमण के चलते हुई है।वहीं विभिन्न अस्पतालों में आज भी 29949 लोग अपना इलाज करा रहे हैं। जबकि आज 1179 लोग विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी 5:00 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 131, बागेश्वर में 34 ,चमोली में 184,चंपावत में 187 तथा देहरादून में आज फिर सबसे अधिक 1605 लोगों में कोरोनावायरस के लक्षण मिले हैं। वही हरिद्वार में 1115, नैनीताल में 317 पौड़ी गढ़वाल में 243 ,पिथौरागढ़ में 40 रुद्रप्रयाग में 35 ,टिहरी गढ़वाल में 78 ,उधम सिंह नगर में 332 तथा उत्तरकाशी में 38 लोगों में कोरोना के लक्षण मिले हैं।देखिये हैल्थ बुलेटिन।


