देहरादून राज्य सरकार के आज के स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार कोरोना के मामले दिन प्रतिदिन कम होता जा रहा है मौतों के मामले में भी पहले से ही कमी दिखाई दे रही है लॉक डाउन का असर भी दिख रहा है।
राज्य में आज 1942 कोरोना के नये मामले मिले जबकि आज 52 लोगों की मौत इस संक्रमण के चलते हुई है राहत भरी बात यह है कि आज बहुत अधिक 7028 लोग विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं। अब राज्य में 33994 लोग विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 132,बागेश्वर में 92,चमोली में 103, चंपावत मे 51, देहरादून 421, हरिद्वार में 295, नैनीताल में 204, पौड़ी गढ़वाल में 93 ,पिथौरागढ़ में 78 ,रुद्रप्रयाग में 77, टिहरी गढ़वाल में 154, उधम सिंह नगर में 167, उत्तरकाशी में 75 लोगों में कोरोनावायरस के लक्षण मिले हैं जिससे राज्य में आज आंकड़ा बढ़कर के 1942 हो गया है।देखिये हैल्थ बुलेटिन के द्वारा अपने जनपद का हाल।






