देहरादून राज्य के आज के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में आज राहत भरी खबर है।
उत्तराखंड राज्य में वैश्विक महामारी नवल कोरोनावायरस कोविड-19 की आज के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार कुछ राहत भरी खबर है। आज 2991 नये मामले आये जबकि आज 53 लोगों की मौत इस संक्रमण के चलते हुई। वही आज विभिन्न अस्पतालों से 4854 लोग डिस्चार्ज होकर घर गये हैं। आज 43520 लोग विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 6:30 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 149, बागेश्वर में 68,चमोली में 175, चंपावत 28, देहरादून में 414, हरिद्वार में 283, नैनीताल में 370 ,पौड़ी गढ़वाल में 194, पिथौरागढ़ में 122 ,रुद्रप्रयाग में 98 ,टिहरी गढ़वाल में 196 ,उधम सिंह नगर में 815 तथा उत्तरकाशी में 79 लोग इस संक्रमण का शिकार हुए।जबकि पहले की अपेक्षा संक्रमण की रफ्तार कम हो गई है ।मौतौ के मामले भी कुछ कम हुए हैं।देखिये हैल्थ बुलेटिन।


