देहरादून-(कोरोना अपडेट) राज्य मे आज 38 संक्रमित कोरोना को हराकर घर गये देखिये हैल्थ बुलेटिन।।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार वैश्विक महामारी नवल कोरोना वायरस कोविड-19 के आज उत्तराखंड में मात्र 48 नए संक्रमित मरीज मिले हैं,जबकि आज विभिन्न अस्पतालों से 38 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। जबकि अभी भी ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 581 लोग विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। राहत भरी खबर यह है कि आज भी राज्य में किसी संक्रमित की मौत इस संक्रमण से नहीं हुई है। जबकि आज 4 जिलों में कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉   एडवेंचर धमाका! सीएम ने किया नयार वैली फेस्टिवल-2026 का शुभारंभ


उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी सायं 6 बजे के हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में1, चमोली में 3, देहरादून में9, हरिद्वार में 11, नैनीताल में 5, पिथौरागढ़ में 9,रुद्रप्रयाग में 3, ऊधम सिंह नगर में 1, उत्तरकाशी में 6 लोगों में कोरोना के लक्षण मिले हैं। देखिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में अपने जिले का हाल।

यह भी पढ़ें 👉  एक्सप्रेसवे पर लिखे विवादित शब्दों से बढ़ा तनाव, वीडियो ने पकड़ी रफ्तार
Ad_RCHMCT