देहरादून राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी सायं 6:00 बजे के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार कोरोना का ग्राफ राज्य में कम होता दिखाई दे रहा है। राज्य में राहत भरी खबर यह है की 24 घंटे में नए मामलों से अधिक ठीक होने वालों की संख्या है आज राज्य में किसी संक्रमित की मौत इस संक्रमण के चलते नहीं हुई है आज राज्य में 22 नए मामले सामने आए हैं जबकि 45 संक्रमित डिस्चार्ज हुए हैं राज्य में आज भी 609 संक्रमित विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं।
आज राज्य में किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। रात भरी खबर यह है कि आज 5 जिलों में कोई संक्रमित नहीं पाया गया






