करोड़ों की स्टांप घोटाले में बड़ा एक्शन, उप निबंधक निलंबित

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बार फिर बड़ा एक्शन हुआ है। अनियमितताओं और करोड़ों रुपये की स्टांप चोरी के मामले में शासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए ऋषिकेश सब-रजिस्ट्रार कार्यालय के उप निबंधक  हरीश कुमार को निलंबित कर मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है।

यह कार्रवाई पिछले महीने आम जनता से मिली शिकायतों के बाद की गई, जब जिलाधिकारी सविन बंसल ने सब-रजिस्ट्रार कार्यालय, ऋषिकेश का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

यह भी पढ़ें 👉  चोरगलिया में सीएम धामी ने सुनी जनसमस्याएं; हल्द्वानी-सितारगंज मार्ग पर शेर नाला में ₹9.93 करोड़ के नव निर्मित डबल लेन सेतु का किया लोकार्पण

जांच के दौरान स्टांप चोरी, फर्जी कार्मिकों की तैनाती और उप निबंधक की अनुपस्थिति में लिपिक द्वारा अनाधिकृत रूप से पंजीकरण कार्यवाही किए जाने के तथ्य उजागर हुए। इसके अलावा कार्यालय में वर्षों से आम नागरिकों के मूल अभिलेख लंबित पाए गए। संपत्ति मूल्यांकन में भी गंभीर खामियां पाई गईं। औद्योगिक क्षेत्रों में छोटे-छोटे भूखंडों के अनियमित रजिस्ट्रेशन के मामले भी सामने आए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दैनिक जागरण के राज्य संपादक मनोज झा की माता जी का निधन: हरिद्वार खड़खड़ी श्मशान घाट पहुंचे सीएम धामी, पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

निरीक्षण के दौरान मौजूद फरियादियों ने बताया कि मूल दस्तावेज लौटाने और रजिस्ट्री की प्रमाणित नकल देने में कार्यालय द्वारा अनावश्यक देरी की जा रही थी। कई मामलों में 24 घंटे के भीतर उपलब्ध कराई जाने वाली अर्जेंट नकल महीनों और वर्षों से लंबित पाई गई।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि एसडीएम ऋषिकेश और जिला शासकीय अधिवक्ता, देहरादून की उपस्थिति में की गई जांच में पाया गया कि उप निबंधक की अनुपस्थिति में निबंधन लिपिक द्वारा पंजीकरण कार्य संपादित किया जा रहा था, जो नियमों के विपरीत है।

यह भी पढ़ें 👉  80 वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम आवास में गूंजा 'वंदेमातरम्': मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ध्वजारोहण, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

जिला प्रशासन ने अपनी जांच रिपोर्ट के आधार पर उप निबंधक के निलंबन और अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति शासन को भेजी थी। शासन ने रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबन आदेश जारी कर दिया है और विभागीय कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

Ad_RCHMCT