एसएससी एमटीएस परीक्षा में नकल का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड एसटीएफ के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नीतीश कुमार (निवासी देवरिया, उत्तर प्रदेश) और भास्कर नैथानी (निवासी देहरादून) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को जानें युवा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

एसटीएफ के अनुसार, दोनों आरोपी एसएससी की एमटीएस परीक्षा में अभ्यर्थियों को पास कराने के लिए कंप्यूटर हैकिंग और रिमोट एक्सेस तकनीक का इस्तेमाल कर रहे थे। वे परीक्षा के दौरान सिस्टम में अनधिकृत तरीके से प्रवेश कर उत्तर उपलब्ध कराते थे।

यह भी पढ़ें 👉  ग्लेशियर झीलों की निगरानी को मिली नई तकनीकी ताकत: चमोली के वसुंधरा ताल में स्थापित होगा उत्तराखण्ड का पहला अर्ली वार्निंग सिस्टम

छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन, दो लैपटॉप और एक इंटरनेट राउटर बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि गिरोह अभ्यर्थियों से परीक्षा में पास कराने के नाम पर करीब 10 लाख रुपये तक वसूलता था। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जांच जारी है।

Ad_RCHMCT