बड़ी खबर-कोरोना संकट में पेश की मिसाल,मेडिकल टैक्नीशियन ने 108 मे किया प्रसव,जच्चा बच्चा स्वस्थ।

ख़बर शेयर करें -

कोरोना संकट में पेश की मिसाल,
मेडिकल टैक्नीशियन ने 108 मैं किया प्रसव, जच्चा बच्चा स्वस्थ।

गणेश जोशी

चौखुटिया – कोरोना संकट मै अपनी सेवाओं को कैसे निभाया जाय,108 के कर्मचारियों ने कर दिखाया। एंबुलेंस में ही प्रसव करा कर प्रसव पीड़िता के लिए देवदूत बने। चमोली जनपद से लगे दूरस्थ माईथान की महिला का 108 में रानीखेत को ले जाते हुए मेडिकल टेक्नीशियन ने रास्ते में ही प्रसव कराकर मिसाल पेश की,महिला व जन्मी पुत्री दोनों स्वस्थ हैं। तथा घर पहुंचा दिये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः महिला दरोगा से दुष्कर्म, सिपाही पर वीडियो बनाने का भी आरोप


जानकारी के अनुसार दूरस्थ माईथान की भगा देवी उम्र 25 वर्ष को प्रसव पीड़ा की चलते 108 एंबुलेंस से चौखुटिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया प्रसव की कुछ परेशानी के चलते प्रसव के लिए महिला को रानीखेत के लिए रैफर कर दिया गया। रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ने से इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन रोशन सिंह ने बड़ी सूझबूझ से 108 रुकवा कर महिला का प्रसव एंबुलेंस में ही करा दिया। तथा महिला ने बच्ची को जन्म दिया। जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं रोशन सिंह की कार्यकुशलता की सभी तारीफ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध मदरसों पर सरकार सख्त, जानें क्या बोले मुख्यमंत्री

महिला भगा देवी ने बताया कि कोरोना काल में 108 कर्मचारियों ने दूरस्थ गाड़ी लाकर तथा रास्ते में बड़ी कुशलता से प्रसव करा कर उसे व उसकी बच्ची को नयी जिंदगी दी है। उसने सभी कर्मचारियों का आभार जताया। सीएससी चिकित्सकों व स्टाफ ने भी रोशन की प्रशंसा की है।