(बड़ी खबर)-(दुखद)प्रदेश का एक लाल देश की सेवा के लिए शहीद।।

ख़बर शेयर करें -

देश की रक्षा करने बालों में उत्तराखंड राज्य का नाम सबसे अधिक है। सैनिकों में राज्य से संख्या अधिक है। देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने में हमेशा सैन्य धाम उत्तराखंड आगे रहता है।वहीं शनिवार को सैन्य धाम उत्तराखंड का एक और सैनिक के शहीद होने का दुखद समाचार मिला है। पिथौरागढ़ जिले के बड़बे टोली गांव का निवासी सेना का जवान संजय चंद के शहादत की खबर गांव पहुंचते ही प्रदेश में कोहराम मच गया।
बताया जा रहा है कि संजय चंद 2 कुमाऊं में असम तिनसुकिया लैपुली कैंप में तैनात थे। जहां से उनकी शहादत की खबर आई है। बताया जा रहा है ।उत्तराखंड का जवान असम में शहीद हुआ। शहादत की खबर सुनकर जहां प्रदेश में शोक की लहर है वही परिवार में कोहराम मचा हुआ है बताया जा रहा है की उसी के साथी जवान ने उसको गोली मारकर उसकी हत्या की है।