भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के रामनगर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के रामनगर पहुंचने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष रामनगर में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में भागीदारी करने पहुंचे थे। सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का पार्टी कार्यकर्ताओं ने दाबका पुल पर जोरदार स्वागत किया जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष वाहनों के काफिले के साथ रामनगर पहुंचे जहां कोसी बैराज से होते हुए लखनपुर चुंगी रानीखेत रोड पर कार्यकर्ताओं व जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ों में ओलावृष्टि और मैदानी इलाकों में तूफानी हवाएं, मौसम विभाग का अलर्ट

प्रदेश अध्यक्ष ग्राम तेलीपुरा स्थित गोपाल कृष्ण गार्डन में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में पहुंचे जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करते हुए कार्यकर्ताओं से केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने की अपील करते हुए कहा कि कार्यकर्ता आपसी मनमुटाव भुलाकर पार्टी संगठन को मजबूत करें और 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को एक बार फिर से जीत दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभाने का भी काम करें।

यह भी पढ़ें 👉   दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, बैंक के हेड कैशियर की मौत

उन्होंने 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि इस बार उत्तराखंड की जनता एक बार फिर प्रदेश की कमान भाजपा को सौंप कर इतिहास रचेगी उन्होंने कहा कि पार्टी जनता की समस्याओं का समाधान पूरी प्राथमिकता से कर रही है तथा प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश का लगातार विकास किया जा रहा है प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं सरकार की ईमानदारी को देखकर प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। वहीं उन्होंने बढ़ती महंगाई पर कहा कि पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी हुई है जिसको लेकर सरकार काफी गंभीर है तथा इसे शीघ्र ही नियंत्रण में कर लिया जाएगा।कार्यक्रम में विधायक दीवान सिंह बिष्ट, प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT