मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा का मामला, तैराकी जानकर भी नहीं बचा सका अपनी जान
नदी में पानी बढ़ जाने से जाल में उलझ गया मछुआरा
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में रासिया क्षेत्र में न्यूटन चौकी के अंतर्गत आने वाली पेंच नदी में परासिया का मछुआरा मछली पकड़ने के लिए लगाए अपने जाल में खुद ही उलझ गया। नदी में पानी बढ़ जाने से वह खुद को बचाना सका।
हाथ में फस गया था जाल
न्यूटन चौकी प्रभारी हेमेंद्र जतवार ने बताया कि परासिया निवासी हेमंत कहार (38) मायावाड़ी की पेंच नदी में साला राजकुमार और उसका भांजा हरिओम के साथ मछली पकड़ने गया था। हेमंत रात में बिछाया गया जाल निकाल रहा था इसी दौरान नदी में पानी बढ़ गया। उसका एक हाथ जाल में फंसा रह गया, जिससे वह बहाव के कारण नदी में फिसल गया। राजकुमार ने नदी में उसे तलाश किया लेकिन वह नदी में नहीं मिला। आसपास के लोगों को बुलाकर शव निकाला गया। न्यूटन पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवा दिया गया। बताया गया है कि हेमंत तैरने में माहिर था। लेकिन जाल में फंसने से वह तैर नहीं सका। उसके शव की अंगुलियों में गल फंसा पाया गया।


